1. सच्चे और स्वार्थी लोगों की पहचान पर शायरी बनावटी चेहरा अक्सर मतलब निकलने के बाद बदल जाता है, लेकिन सच्चा इंसान हर हाल में अपना किरदार निभाता है। जो रिश्ते स्वार्थ की नींव पर बनते हैं, ज़्यादा देर नहीं टिकते, सच्चे और वफ़ादार लोग समय बदलने पर भी अपना स्वभाव नहीं बदलते। 2. मोहब्बत में मुलाक़ात की अहमियत पर शायरी मोहब्बत में मुलाक़ात ज़रूरी है, सिर्फ़ बातों से हर एहसास पूरा नहीं होता। कभी-कभी नज़रों का मिलना भी ज़रूरी है,क्योंकि हर इश्क़ का इज़हार लफ़्ज़ों से नहीं होता। 3. रिश्तों में समझ और प्यार की शायरी हर बात पर लड़ाइयां अच्छी नहीं होती,कभी-कभी ख़ामोशियां भी रिश्तों को बचा लेती हैं। मोहब्बत में जीतने से ज़्यादा ज़रूरी है, एक-दूसरे की बात समझकर रिश्ते को प्यार से निभाना। 4. प्यार का इज़हार करने पर शायरी तुम प्यार करती हो तो जताया करो यूं हर बात दिल में न दबाया करो। सिर्फ़ दिल में रखने की चीज़ नहीं होती,कभी अपने एहसास भी खुलकर बताया करो।
हिंदी शायरी मस्ती मनोरंजन
तुम्हारे प्यार ने खुशी का अहसास दिया है मुझ पर अपने वादों से ज्यादा ध्यान दिया है जिंदगी से रौनक वापस हो गई थी फिर सच्ची मुस्कान दिया है
टूटे ख्वाब पर मरहम लगाकर सफलता की उम्मीदों में उमंग भर दिया है जिंदगी उदासीन हो गई थी पुनः खुशी का रंग भर दिया है
उसके संग मौज मस्ती में दिन गुजरने लगा है ख्वाहिशों की तरह प्यार मिलने लगा है हर कदम सोच समझकर आगे बढ़ने लगा है
जब किसी को सच्चे मन से पाने का जज्बा परवान चढ़ता है सभी दुश्वारियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती है वक्त के साथ-साथ किस्मत बदल जाती है
| Hindi shayari |